सीमा केथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर सिटी कोतवाली पुलिस को भारी मात्रा अवैध कच्ची शराब जप्त करने में सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में , एसडीओपी पराग सैनी के दिशा निर्देशन में एवं कोतवाली थाना प्रभारी विक्रम रजक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगदीश केवट पिता भूरे लाल केवट उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 27 पशु चिकित्सालय के पास भीलपुरा नर्मदापुरम को राजघाट भीलपुरा नर्मदापुरम से भारी मात्रा मै हाथ भट्टी महुआ की अवैध 60 लीटर शराब रखे पाए जाने पर उक्त आरोपी से अवैध शराब जप्त कर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूड़िसियल रिमांड पर पेश किया गया है। जप्त शुदा शराब की कीमत करीबन 6000/रु है
मुख्य भूमिका रही -: उक्त कार्यवाही मै थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक विक्रम रजक, सउनि रघुनंदन मंसूरे, सउनि सुखनन्दन नर्रे, प्र आर सुनील नागले, प्र आर वीरेंद्र श्रीवास्तव, प्र आर राजेश जैन, आर संजय गौर, आर अनिल तुमराम की मुख्य भूमिका रही ।
