• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाहगंज के गौरव दिवस पर 46 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का किया शिलान्यास तथा लोकार्पण

by Manish Gautam Chiefeditor
March 14, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा केथवास की रिपोर्ट

सीहोर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाहगंज में गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाहगंज में 46 करोड़ रूपए से अधिक के निर्माण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कार्यों का किया शिलान्यास-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाहगंज में 38 करोड़ 81 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान 9 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से मुख्य मार्गों पर डिवाइडर निर्माण कार्य, तीन करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से उत्कृष्ट हाट बाजार निर्माण कार्य, तीन करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से नवीन बस स्टैंड निर्माण कार्य, दो करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-8 में नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण, 52 लाख 99 हजार रुपए की लागत से कायाकल्प अभियान अंतर्गत रेस्ट हाउस रोड से पुराना बाजार पहुंच मार्ग तक एवं बकतरा रोड से अकोला रोड पहुंच मार्ग तक सीसी रोड मजबूतीकरण कार्य, 27 लाख 72 हजार रुपए की लागत से सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति स्थापना एवं पार्क निर्माण का भूमिपूजन किया।

इसी प्रकार 5 करोड़ रुपए की लागत से कायाकल्प अभियान के तहत निकाय के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड मजबूतीकरण कार्य, एक करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से अमृत 2.0 के तहत जल प्रदाय योजना के कार्य, 28 लाख रुपए की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत वाटर बॉडी रिजुर्वेंशन के तहत गोवियन वॉल निर्माण कार्य, तीन करोड़ 16 लाख रुपए की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य, 4 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से 132 केवी उपकेंद्र शाहगंज की क्षमता वृद्धि का कार्य, एक करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से 33/11 केवी उपकेंद्र परसवाड़ा का निर्माण कार्य तथा एक करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से पशु अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन कार्यों का किया लोकार्पण-

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाहगंज में 7 करोड़ 59 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान दो करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से आधुनिक जिम निर्माण कार्य, 55 लाख 61 हजार रूपए की लागत से श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल विहारी बाजपेयी जी की मूर्ति स्थापना विकास कार्य, 91 लाख 51 हजार रूपए की लागत से चौराहे के समीप तथा पशु चिकित्सालय के समीप बनी 38 दुकानों का लोकर्पण, 16 लाख 98 हजार रूपए की लागत से 40 मीटर ऊंचाई का ध्वज स्थापना कार्य एवं परिसर का विकास, एक करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से शाहगंज शहर में विद्युत लाईनों का सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा एक करोड़ 19 लाख रूपए की लागत से सीढ़ी घाट के पास शाहगंज रिटेनिंग वाल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

शिक्षक का हुआ अपहरण, पारिवारिक विवाद के चलते शिक्षक का किया गया अपहरण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d