तत्काल पुलिस ने की कार्यवाही महज 2 घंटों में ही आरोपी को किया गिरफ्तार
छिंदवाड़ा /चाँद :- चांद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम मेघदोन थोटा के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेश पाल निवासी ग्राम ओरिया का अपहरण किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद बताया है।जिसके चलते शिक्षक राजेश पाल का अपहरण किया गया। हंड्रेड डायल को सूचना दी गई थी कि ग्राम मेघदोन से शिक्षक राजेश पल का अपहरण किया गया है
पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 2 घंटों में ही अपहरण हुए शिक्षक को छुड़ाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपहरण के लिए जिस वाहन का उपयोग किया गया था वाहन को भी जप्त किया।और सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 365,294, 323, 506, के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*
