• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मीनाक्षी चौक के चौड़ीकरण के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाएं : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें : पुलीस अधिक्षक डॉ गुरकरन सिंह

by Manish Gautam Chiefeditor
March 13, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक आयोजित :
नर्मदापुरम। कलेक्टरेट कार्यालय में सोमवार 13 मार्च को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाडरवाड़ा से आने वाले फ्लाईऐश के वाहनों का जिले में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए एवं इन वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सीहोर प्रशासन से भी समन्वय स्थापित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ठाकुर एसडीएम नर्मदापुरम श्रीमती मोहिनी शर्मा, एसडीओपी ट्रैफिक श्री संतोष सिंह, आरटीओ श्रीमती निशा चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पालिका नर्मदापुरम को निर्देश दिए कि नगर के मीनाक्षी चौक के चौड़ीकरण के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर तेजी से काम किया जाए। यहां आवश्यक कॉनक्रेटिंग एवं पट्टी डालने की कार्यवाही भी करें। उन्होंने निर्देश दिए व्यवस्थित यातायात के संबंध में प्रमुख चौराहों पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शीघ्र की जाए। नगर पालिका अतिक्रमण हटाने के लिए व्यवस्थित ड्यूटी आदेश जारी करें। जिसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। यातायात विभाग को टोइंग वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में भी शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश नगर पालिका नर्मदापुरम को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के संबध में शीघ्र लागू परिशोधन की कार्यवाही की जाए। बड़े वाहनों से हुई दुर्घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरचरण सिंह ने समीक्षा कर निर्देश दिए कि बड़े वाहनों की गति नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय किए जाएं। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रमुख स्थानों पर आवश्यक साइन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पार्क के विकास के लिए नगर पालिका नर्मदापुरम द्वारा ट्रैफिक पार्क जिसमें सोलर पावर एवं वायरलेस माइक्रोप्रोसेसर बेस्ड ट्रैफिक सिग्नल एवं ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाने के लिए 15.42 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया। बताया गया कि पार्किंग स्थल के उन्नयन के लिए नगर पालिका नर्मदापुरम द्वारा शहर में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की पार्किंग के लिए नमन नर्मदा गार्डन के सामने, भोपाल तिराहे के सामने की रिक्त भूमि प्रस्तावित की गई है। निकाय द्वारा चौक चौराहों के उन्नयन के लिए 24 लाख का प्रस्ताव तैयार किया गया हैं। तिराहे एवं खतरनाक अंधे मोड़ पर एमपीआरडीसी द्वारा कॉन्वेक्स मिरर एवं आवश्यक संकेतक लगाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। पिपरिया पचमढ़ी मार्ग के टाइगर रिजर्व वाले भाग के पहाड़ी क्षेत्र में 5 स्थानों पर कॉन्वेक्स मिरर लगाने की कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है। परिवहन विभाग नर्मदापुरम द्वारा स्कूल वाहनों एवं ऑटो रिक्शा वालों के संबंध में निरंतर सघन चैकिंग की कार्रवाई जारी है। अभी तक 96 स्कूल वाहनों को चेक किया गया है जिसमें 13 स्कूल वाहनों पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 1 लाख 5 हजार 236 रुपए की जुर्माने की कार्यवही की गई है। वही 1822 ऑटो रिक्शा चेक किए गए हैं एवं नियमों का उल्लंघन पर 36 ऑटो रिक्शा जप्त करने की कार्रवाई की गई हैं। इसी प्रकार इसी प्रकार इंटरसेप्टर व्हीकल के माध्यम से तेज गति से चलने वाले चालकों के विरोध चालानी कार्रवाई कर 760 प्रकरणों में 762000 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें लाडली बहना योजना के ई-के.वायॅ.सी काउंटर का किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d