13 मार्च 2023 – माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश शासन द्वारा लाडली बहना योजना प्रारंभ करनें का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। ऐसी महिलाएं जो गरीब हो, असहाय हो या फिर जीवन यापन बहुत मुश्किल से कर रही हो, ऐसी महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि देकर उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा। जिससे महिलाएं समाज में एक सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकेंगी ।
नगर निगम कटनी के समग्र केन्द्र में लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करनें हेतु अधिक संख्या में महीलाओं की भीड देखकर निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा समग्र केन्द्र का निरीक्षण करते हुए वहा उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी ली कर्मचारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि समग्र आई.डी. से आधार लिंक(ई-के.वायॅ.सी) का कार्य सर्वर डाउन होने से प्रक्रिया में विलंब हो रहा है । जिससे ई-के.वायॅ.सी हेतु आने वाले हितग्राहियों को कठिनाई का सामना करना पड रहा है ।
उपरोक्त कठिनाई के संबंध में निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा दूरभाष पर आयुक्त महोदय से चर्चा करते हुए कहा कि काउंटर की संख्या कम है जिसे बढानें के साथ ही हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था ,पेयजल व्यवस्था ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होने से धूप से बचाव हेतु टेंट व्यवस्था कराई जाने की बात कही । निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि शहर के नागरिको की सुविधा हेतु ई-के.वायॅ.सी का कार्य नगरपालिक निगम कटनी के जोन कार्यालय माधवनगर उप कार्यालय,टी.सी.बजान,बस स्टैंड आडिटोरियम,दुर्गा चौक खिरहनी में भी किया जा रहा है साथ ही उक्त कार्य हेतु दल गठित कर दिया गया है जो घर-घर जाकर ई-के.वायॅ.सी का कार्य पूर्ण करेगें ।
निगमाध्यक्ष श्री पाठक ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, लाडली बहना योजना हेतु पात्र महिलाएं ई-के.वायॅ.सी करनें हेतु samagra.gov.in पर जाएं, अपनी समग्र आईडी प्रविष्ट करें, अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करें, अपना आधार नंबर दर्ज करें तथा आधार से प्राप्त ओटीपी की प्रविष्टि कर अपने आधार को सत्यापित करें। आधार में दर्ज आपका नाम, जन्मतिथि और लिंग का समग्र डाटा से मिलान होने पर आपका आधार ई-के.वाय.सी हो जाएगा।
