सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । सनातन संस्कृति के फागुनी त्यौहार रंग पंचमी पर सिवनी मालवा में निकली फाग यात्रा प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मंदिरों एवं शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नर्मदा मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। सिवनी मालवा में लगातार द्वितीय वर्ष गुलाल फाग यात्रा का आयोजन हुआ।
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उत्साह , उमंग और अधिक संख्या में युवा यात्रा में शामिल हुए। फाग यात्रा में केवल गुलाल जमकर उड़ा । सुप्रसिद्ध भजन गायकों की मधुर वाणी पर नगरवासी मिलजुल कर खूब थिरके । फाग यात्रा का जगह- जगह जलपान ,मिठाई खिलाकर एवं फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
यात्रा के सफल आयोजन पर फाग यात्रा समिति के सदस्यों ने नगरवासियों का आभार व्यक्त किया एवं सनातन संस्कृति के त्योहारों को पूरे उत्साह उमंग एवं हर्षोल्लास से सभी हमेशा मिलकर मनाएंगे।
