सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा। सिवनी मालवा पेंशनर्स महासंघ ने स्थानीय रामवाटिका में होली मिलन समारोह एवं रंग पंचमी के अवसर पर फूलों की होली खेली गई। सर्वप्रथम महासंघ के अध्यक्ष हरिशंकर गौर ने बताया कि सिवनी मालवा संघ के सदस्यों का चयन जिला संभाग एवं प्रदेश स्तर पर हुआ है। नर्मदा प्रसाद रघुवंशी को कार्यकारी अध्यक्ष एवं नीलकमल उपाध्याय को सह सचिव नर्मदापुरम संभाग बनाया गया। वही केके मालवीय को जिला उपाध्यक्ष, नर्मदापुरम से मिश्रीलाल सराठे
कार्यकारिणी सलाहकार सदस्य , भवानी शंकर वर्मा को जिला सदस्य नियुक्त किया गया । पेंशनर संघ के लोगों ने अपने विचार अनुभव व्यक्त किए। कविता ब हास्य कविता के माध्यम से रंग पंचमी का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष हरिशंकर गौर , केके मालवीय , एनपी रघुवंशी , एचएस राजपूत, रामबाबू रघुवंशी , रविशंकर रघुवंशी, नीलकमल उपाध्याय, माधव सिंह रघुवंशी, रमेश यादव, शंकर लाल तिवारी , हरभजन सिंह ,करणसिंह सूरमा, प्रीति गौर, श्री अग्रवाल, श्री तिवारी ,कुलदीप शर्मा ,माधव पटेल, श्री चौरे ,श्री मौर्य , महेश पटेल ,रामबाबू, मनमोहन एवं अन्य सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।
