खनिज साधन एवं श्रम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पन्ना जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी के दिवंगत पिता स्वर्गीय श्री ठाकुर प्रसाद तिवारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि समर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी गई मंत्री श्री सिंह सोमवार की शाम को शोक संतप्त परिवार के जय स्तंभ पार्क के समीप रामगंज बार टिकुरिया मोहल्ला पन्ना स्थित घर पहुंचे तथा परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना प्रकट की गई अवगत कि पन्ना जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष तिवारी के पिता श्री ठाकुर प्रसाद तिवारी का निधन गत4 फरवरी को हो गया था वे काफी समय से बीमार थे परिजनों द्वारा उनका उपचार पन्ना रीवा जबलपुर में करवाया गया था दिवंगत 78 वर्षीय ठाकुर प्रसाद तिवारी आबकारी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे
