ब्यूरो पन्ना/ मध्य प्रदेश कांग्रेश समाज कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने जिले के वरिष्ठ समाजसेवी रामबली सिंह सेंगर को समाज कल्याण प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री सेंगर की नियुक्ति मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया के अनुमोदन के द्वारा की गई है श्री सेंगर को अध्यक्ष बनाए जाने की अनुशंसा जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक द्वारा की गई थी। श्री सेंगर को भेजे गए नियुक्ति पत्र में उनसे समाज कल्याण की दिशा में कार्य किए जाने का उल्लेख किया गया है उनको जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गुनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवदयाल बागरी, पीसीसी मेंबर श्रीकांत पप्पू दीक्षित, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, पार्षद रेहान मोहम्मद, वैभव थापक आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
