उमरियापान:- कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अडाणी ग्रुप के खिलाफ मंगलवार को उमरियापान में प्रदर्शन किया जायेगा। उमरियापान मण्डलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे से भारतीय स्टेट बैंक के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पहले उमरियापान के झण्डा चौक से स्टेट बैंक तक नारेबाजी कर रैली निकाली जाएगी।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी