कटनी (05 मार्च) होलिका दहन एवं धुरेड़ी पर्व के दौरान कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा तथा सुरक्षित आवागमन को मद्देनजर रखते हुए दिनांक 07.मार्च की रात्रि 10 बजे से दिनांक 09 मार्च की रात्रि 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों हेतु नो एंट्री में मिलने वाली छूट पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी ।
इस दौरान शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी वाहन जैसे– ट्रक,क्रेन,डम्फर,हाइवा,जेसीबी,एलपीटी इत्यादि का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । अन्य कमर्शियल वाहन जैसे–यात्री बस,लोडर एचं पिकअप इत्यादि को शहर में आमजन की भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए समय अनुकूल प्रवेश दिया जावेगा । यातायात पुलिस कटनी ने आमजन को सूचित करते हुए यातायात नियमों का पालन करनें की अपील की है।
