सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम/ माखन नगर । नर्मदापुरम के माखन नगर क्षेत्र में ग्रामीण अंचल में पिछले कुछ समय से रसूखदार जुआरियों द्वारा खेतों में और अन्य स्थानों पर जुआ फड़ बैठाने की खबर निरंतर जिला मुख्यालय सहित माखननगर थाना प्रभारी तक पहुंच रही थी। पिछले कुछ समय से माखन नगर में मामला शांत हो गया था, एक बार फिर जुआरी अब सक्रिय हो गए हैं। ताजा घटनाक्रम के अनुसार माखननगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत तवा पुल किनारे पवारखेड़ा गांव के पास जमी बड़ी जुआ फड़ पर पुलिस ने रेड मारी है। इस दौरान रसूखदार जुआरी भी पकड़ाए जाने की खबर हैं और कुछ खिलाड़ी फरार हो गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर सर्चिंग में लगी हुई है। माखननगर टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस रेड की गई है, मनीष चौरे सहित कुछ रसूखदार जुआरी पकड़ाए हैं जो भाग गए हैं, उनकी तलाश की जा रही है। वही पुलिस की अभी कारवाही जारी है। माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुम्बरे ने बताया कि पुलिस कारवाई के दौरान फरार 7 से 8 जुआरियों में से 4 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। अन्य जुआरियों को पकड़ने की कारवाई जारी है । वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है कि फरार जुआरियों को बख्श दिया जाए। अवगत हो कि बाबई ब्लाक का यह क्षेत्र जुआ फड़ को लेकर काफी चर्चित है। यहां जुआ फड़ पर पूर्व में हत्याकांड जेसी घटना भी घट चुकी है। पुलिस को चाहिए कि वह रसूखदार फरार हुए जुआरियों को भी पकड़े । जुआ फड़ के चलते पूर्व में एक टीआई को बाबई नगर थाना छोड़ना पड़ा था। वहीं पूर्व में यहां जुआ फड़ पर पुलिस वर्दी वाली घटना भी हुई थी। माखन नगर थाने का केसली पिपलिया, फुरतला की जुआ फड़ चर्चित है। वहीं सूत्रों की मानें तो केसली के पास पीपल पानी के खेत में टप्पर पर इटारसी होशंगाबाद के रसूखदार जुआरियों द्वारा जुआ फड़ संचालित होने की खबर सुर्खियों में है । पुलिस ने फरार हुए जुआरियों में से 4 जुआरियों को धरदबोचा है। फिलहाल माखन नगर टीआई के लिए अन्य और फरार जुआरियो को पकड़ना बड़ी चुनौती बन गया है । सूत्रों की मानें तो यह छोटी मोटी फड़ नहीं थी। फिलहाल पुलिस कार्यवाही चल रही है।
