सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । नगर पालिका सिवनी मालवा के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन के द्वारा अभिनव पहल करते हुए नगर के प्रत्येक नागरिकों को अपने घरों से निकलने वाले कचरे को रखने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने एवं नगर को कचरा मुक्त सुंदर एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नंबर वन बनाने के उद्देश्य से शहर के सभी वार्डों में डस्टबिन का वितरण अपनी परिषद के साथ मिलकर किया जा रहा है। जिसमें वह प्रतिदिन सुबह से ही नगर की गलियों में डस्टबिन वितरण के लिए वार्डो में नागरिकों के घर-घर जाकर डस्टबिन दे रहे हैं
एवं कचरा डस्टबिन में रखकर नगरपालिका के स्वच्छता वाहन में कचरा डालने के लिए अपील भी कर रहे हैं । डस्टबिन वितरण अभियान में नपा अध्यक्ष रितेश जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर, पार्षद प्रीति पवन शुक्ला, अखिलेश खेमचंद चौकसे, सरिता प्रदीप अग्रवाल, रचना अयूब लहरी, प्रशांत यादव, गीता बाई तुलसीराम कुशवाह, ईश्वरदास जमीदार, किरण शिव राठौर, दीपक वाथव, मुख्य लिपिक संजय गोयल, राजस्व निरीक्षक अमर सिंह उईके, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, राजेंद्र पाठक, संतोष चौहान, अजय राठौर, अमन रघुवंशी, सचिन मलैया सहित समस्त सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुसार शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमें हमारे द्वारा अभिनव पहल करते हुए प्रत्येक घरों में डस्टबिन देने का निर्णय लिया गया है। हमारी परिषद का भी हमें पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ जिसके उपरांत हमने घर घर जाकर नागरिकों को डस्टबिन वितरित किया ताकि शहर को स्वच्छ एवं साफ रखा जा सके और स्वच्छता सर्वेक्षण में अपने शहर को परिचित नाम रैंकिंग प्राप्त हो और शहर स्वच्छ एवं नंबर वन बनाया जा सके। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि निकाय द्वारा शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारी को लेकर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कराई जा रही है । हम शहर के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपने शहर को स्वच्छ एवं नंबर बनाने में सहयोग करें, अपने घरों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका के स्वच्छता वाहन में ही डालें ।
