सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। प्रदेश के यशस्वी लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया। एवं आज से सप्ताह मे एक दिन पौधारोपण करने की पुनः शुरुआत की है। संस्था अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया कि पूर्व में संस्था प्रत्येक रविवार को पौधारोपण कर रही थी । कुछ कारणों से यह कार्यक्रम बंद हो गया था लेकिन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया जा जा रहा है। पौधारोपण में संस्था के सदस्य पंडित लवलेश शर्मा ,विवेक चौकसे ,गुड्डू तिवारी, योगेश राठौर ,राजेश विश्वकर्मा ,अनमोल करैया सहित आदि सदस्य उपस्थित रहे।
