सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा नर्मदापुरम द्वारा फाग उत्सव का आयोजन स्थानीय अग्रसेन भवन में किया गया। जिसमें राधा कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत प्रस्तुत की गई l सभी महिलाएं पारंपरिक परिधान में लहंगा चुन्नी एवं सीधे पल्ले की साड़ी में गोपियां बनकर आई थी। कार्यक्रम में होली के गीतों का संगीतमय आयोजन किया गया । सभी ने मिलकर राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली एवं जमकर नृत्य किया। राधा कृष्ण की मनमोहक जोड़ी ने सबका मन मोह लिया ।
वही फाग उत्सव के अवसर पर राधा- कृष्ण बनी (अरणी अग्रवाल – गिन्नी अग्रवाल) ने सुंदर नृत्य मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे की प्रस्तुति दी एवं फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के आरंभ में अग्रसेन भगवान एवं माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना के पश्चात फाग के गीतों की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा प्रांतीय महामंत्री भारती अग्रवाल, संभागीय संयोजक अनीता गुप्ता , जिला अध्यक्ष उषा किरण अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष अंशु अग्रवाल , जिला महामंत्री अनामिका अग्रवाल, जिला संयोजक सुनीता आशीष अग्रवाल, सहमंत्री सुनीता एस अग्रवाल , कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, नगर अध्यक्ष गायत्री अग्रवाल ,उपाध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल ,उषा गुप्ता , महामंत्री ज्योति अग्रवाल , मंत्री नीतू मित्तल, नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुंजन अग्रवाल समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य , नगर कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम में चार चांद लग गए। अंत में ठंडाई एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l फाग उत्सव के कार्यक्रम में पधारे समस्त सामाजिक बंधुओ का सुनीता अग्रवाल ने आभार प्रकट किया ।
