सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के द्वारा निर्मित पौध वाटिका का निर्माण किया गया है इस वाटिका में आज लाडली बहना योजना के शुभारंभ एवं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिवस के अवसर पर फायर स्टेशन के पास नवग्रह शिव वाटिका में नवग्रहों के पौधों का वृक्षारोपण नर्मदापुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा जी के द्वारा किया गया। इस पौधरोपण के अवसर पर सीएमओ नवनीत पाण्डे , विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव , भाजपा नेता हंस राय , मनोहर बढ़ानी , नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा , पंकज पांडे, पार्षद बंटी परिहार, प्रकाश गौर, संदीप ठाकुर, सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय, रोहित गौर ,जित्तू तिवारी, अजय रतनानी, एवम नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
