रिपोर्टर शैलेष पाठक
कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाने में ढीमरखेड़ा भाजपा मंडल मंत्री अनिल दुबे पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है।जानकारी देते हुए स्लीमनाबाद एसडीओपी मोनिका तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अनिल के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। एसडीओपी ने बताया कि पीड़िता के बताए अनुसार दुष्कर्म की घटना लगभग 3 वर्ष पूर्व की है।
यहां आपको बता दें कि भाजपा मंडल मंत्री अनिल दुबे को तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी की सहमति से ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया द्वारा घोषित की गई कार्यकारिणी में मंडल मंत्री नियुक्त किया गया था। दुष्कर्म की शिकायत पर आरोपी बनाए गए अनिल के कई भाजपा नेताओं से करीबी संबंध बताए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में वह एक तस्वीर में पूर्व मंत्री मोती कश्यप के बाजू से बैठा दिख रहा है।
