सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । जिले में वैध अवैध कॉलोनियों में अविकसित और अपूर्ण कार्यों को लेकर रहवासियों की शिकायते जिला प्रशासन सहित प्रशासनिक अधिकारियों ,नगर पालिका प्रशासन तक पहुंचती हैं। जिसको लेकर प्रशासन भी गंभीर हो गया है। कलेक्टर की जनसुनवाई सहित नगर पालिका में भी शिकायतें पहुंच रही हैं। वही जिले के कर्तव्यनिष्ठ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह कालोनियों की निरंतर मिल रही शिकायतों को लेकर अत्यंत गंभीर नजर आ रहे हैं। वहीं अब नगर पालिका प्रशासन में शहर की कॉलोनियों में सुविधाएं बढ़ाने सहित कॉलोनाइजर द्वारा किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण कर कॉलोनाइजरो को नोटिस देना शुरू कर दिया है। जिनसे नगर पालिका को करोड़ों रुपए का शुल्क लेना भी बकाया है। इसी तारतम्य में नगर पालिका प्रशासन द्वारा कॉलोनाइजर हरि शर्मा को भी निर्मित विभिन्न कॉलोनियों को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। तत्संबंध में नगरपालिका के कार्यपालन यंत्री रमेशचंद शुक्ला ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा कॉलोनाइजर हरि शर्मा को उनके द्वारा निर्मित कॉलोनियों को लेकर लगभग 9 नोटिस आश्रय शुल्क एवं अतिरिक्त आश्रय सहित विकास कार्य का 2% प्रतिशत सुपरविजन शुल्क तथा कर्मकार मंडल का 1% जमा करने हेतु नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका ईई श्री शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश राजपत्र असाधारण प्राधिकार से प्रकाशित नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के 13 जनवरी 2022 के संदर्भ में कंडिका 10 के 5 व 5 (1) व 6 (ख) के अनुसार नोटिस जारी किया गया है। शुल्क की राशि लगभग दो करोड़ के लगभग होगी। इस मामले को लेकर खबर भेजे जाने तक कॉलोनाइजर हरि शर्मा का पक्ष जानने के लिए मोबाइल नंबर 9827449242 निरन्तर व्यस्त होने से बात नही हो सकी। सूत्रो की माने तो कालोनाइजरो में नोटिस की बात से खासा हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रो की माने तो कुछ अन्य कालोंनाइजर को भी नोटिस दिए जाने की तैयारी चल रही है नगरपालिका प्रशासन की।
