हसेरन कलश विसर्जन यात्रा के दौरान बाइक सवार महिला ने विसर्जन यात्रा में शामिल लड़के पर हाथापाई कर मारपीट कर दी। महिला ने खुद थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है किस तरह बाइक से उतरकर महिला कलश यात्रा में शामिल लड़कों पर हाथापाई करती नजर आ रही है। कलश विसर्जन यात्रा में शामिल महिलाओं ने बीच-बचाव किया। बड़ी मशक्कत के बाद महिला को शांत कराया। इतने में महिला ने रंग डालने की बात को लेकर विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में स्पष्ट देख सकते हैं किस प्रकार महिला बाइक से उतर कर कलश विसर्जन यात्रा में शामिल युवक के साथ हाथापाई करती नजर आ रही है।
