कन्नौज। भारत सरकार के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत शहर के काशीराम कॉलोनी में महिला कल्याण विभाग एवं दिव्यता सशक्तिकरण के द्वारा “हम में है दम” कार्यक्रम का आयोजन कर प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें महिलाओं को सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या ने कहा कि महिलाएं भी पुरुषों से कम नही है उन्होंने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ,ज्ञान,विज्ञान,रक्षा समेत अन्य क्षेत्र में बेहतर भागीदारी निभाई है। महिलाएं जब तक अपना हाथ आगे नहीं बढ़ाएगी तब तक किसी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है।
भाजपा नेत्री गीता पाठक ने कहा कि
अगर आप महिला को सम्मान देना चाहते हैं तो अपने घरों से शुरूआत करें। हम भारतवासियों को सावित्रीबाई फुले,ज्योतिबा फुले और और बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर को नहीं भूलना चाहिए। महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान तब मिला जब संविधान निर्माता डा.अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार दिलाया। कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दिव्यता फाउंडेशन अध्यक्ष सिमरन शर्मा,विमला शुक्ला,प्रतीक पाठक समेत आदि लोग मौजूद रहे।
