सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। जिले के समस्त छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर श्री सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली है। मुझे विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो तैयारी की है, उससे आप निश्चित रूप से अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। इसके लिए आपको शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं ।
विधार्थियों से आग्रह है कि वे अपने शिक्षकों के निरंतर संपर्क में रहें और मध्यप्रदेश शासन ने भी आपके मार्गदर्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 दिया है। आप 24*7 किसी भी समय बात0 करके भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
