कटनी (28 फरवरी)- जनसुनवाई के दौरान ग्राम नदावन निवासी आवेदिका उमाबाई द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर पति की मृत्यु के उपरांत सहायता राशि प्रदान किये जाने संबंधी प्राप्त शिकायत को कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा संज्ञान में लेते हुए कार्यालय जनपद पंचायत बडवारा जिला कटनी को मामले की जाँच कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़वारा द्वारा अवगत कराया गया की आवेदिका श्रीमति उमाबाई निवासी ग्राम नदावन द्वारा पति स्व. पप्पू बर्मन मृत्यु उपरांत सहायता राशि का मांग संबंधी आवेदन पर कार्यवाही करते हुये तहसीलदार बरही द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच उपरांत पाया गया कि स्व. पप्पू बर्मन 29 अक्टूबर 2021 को पानी लेने कुआं गया था। पानी भरते समय कुआं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिस पर कार्यवाही करते हुये अविलंब आवेदिका के आवेदन पर कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर त्वरित निराकरण करते हुये आवेदिका को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदाय की गई है।

