सिवनी। इन दिनों स्कूल में परीक्षा शुरू हो चुकी हैं घरों पर छात्र छात्र-छात्राएं अपनी पढ़ाई में जुटे हुए हैं। वहीं नियम के विरुद्ध अगर तेज आवाज से डीजे बजा रहे हैं उन डीजे वालों पर पुलिस प्रशासन ने नियमों में उलंघन के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। साथ ही पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यवाही सिवनी जिले भर में जारी रहेगी किसी भी प्रकार की अगर खबर लगती कि नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है तो तुरंत कार्यवाही होगी
पुलिस अधीक्षक सिवनी रामजी श्रीवास्तव के निर्देश पर एसडीओपी सिवनी श्रीमति पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन मे आगामी परीक्षाओ के देखते हुए एवं शहर मे हो रहे ध्वनि प्रदूषण पर रोकथाम हेतु सिवनी शहर मे लगातार बढ रहे अवैध डीजे संचालन पर अंकुश लगाये जाने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरी महादेव नागोतिया एवं थाना स्टाफ द्वारा दिनांक 27/02/23 को रात्रि मे 10 बजे के बाद विभिन्न स्थानो से तेज साउंड मे डीजे संचालित होने की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए चार डीजे संचालको पर पृथक पृथक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है कारवाई जारी है
