सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । सिवनी मालवा के ग्राम सहजकुई में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर शामिल हुए उन्होंने चर्चा में बताया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी । तीसरे विकल्प के रूप में कड़ी टक्कर देकर सफलता हासिल करेगी। घर घर झंडा, हर घर झंडा अभियान के तहत हर पोलिंग बूथ पर 41 युवाओं की टीम तैयार की जा रही है उसी के तहत आने वाले नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जीत हासिल करेगी । इसके लिए पूरी ताकत के साथ हमारे कार्यकर्ता संकल्पित हैं। हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । गोंडवाना गणतंत्र
पार्टी के कार्यकर्ता केवल आदिवासी समाज से नहीं है बल्कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता सभी धर्मों, सभी संप्रदाय ,सभी वर्गों से हैं । यह पार्टी सभी की है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जाट समाज से हैं, नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष यदुवंशी समाज से हैं तीसरे विकल्प के रूप में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरी ताकत के साथ खड़ी है। हमारे कार्यकर्ता एकजुट हैं पूरे मध्यप्रदेश में हम मध्यप्रदेश की पूरी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेंगे एवं जीत हासिल करेंगे।
