आरटीओ की निरंतर कार्रवाई के चलते ऑटो रिक्शा का फिटनेस और परमिट कराने निरंतर पहुंच रहे कार्यालय
सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। आरटीओ की जिले में कार्यवाही का असर दिखाई दे रहा है। कारवाई के चलते निरंतर ऑटो रिक्शा चालक अपने वाहन के परमिट के करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पहुंच रहे आवेदन करने के लिए। 28 फरवरी 2023 मंगलवार को नर्मदापुरम जिले में आरटीओ श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम के द्वारा निरंतर ऑटो रिक्शा के परमिट ,फिटनेस की जांच की जा रही है । जिसका असर आरटीओ कार्यालय में देखने को मिल रहा है, जहां निरंतर ऑटो के आवेदन आ रहे है।, साथ ही गाड़ियों के समस्त कागजात तैयार किए जा रहे हैं। इसी के साथ साथ विभिन्न मार्गो पर की जा रही जांच में 25 ऑटो की जांच में मात्र 1 ऑटो बिना परमिट पाया गया जिसे जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया है।
