• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

आरटीओ निशा चौहान ने बस का टायर फटने की घटना को लिया गंभीरता से, बैतूल आरटीओ ने बस का फिटनेस किया निरस्त, आरटीओ की कार्यवाही से मचा हड़कंप

by Manish Gautam Chiefeditor
February 27, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

नर्मदापुरम। जिले में नियम विपरीत सड़कों पर दौड़ रही बसों को लेकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान अत्यंत गंभीर हैं। जिनके द्वारा पूर्व में भी बस ऑपरेटर्स की बैठक लेकर उन्हें विधि अनुसार बसों को ऑपरेटिंग करने के निर्देश दिए थे। उसके बावजूद सड़क पर दौड़ती बसों में होने वाली दुर्घटनाओं को आरटीओ द्वारा गंभीरता से लिया गया है। आरटीओ निशा चौहान ने 18 फरवरी 2023 को नर्मदा ब्रिज के पास एक बस का टायर फूटने से बस यात्री के घायल होने की खबर को गंभीरता से लिया है। आरटीओ श्रीमती चौहान द्वारा पूरी जानकारी सिटी कोतवाली थाने से लेकर बस का फिटनेस निरस्त करने के लिए आरटीओ बैतूल को पत्र लिखा गया है । जिसके बाद बस ऑपरेटर्स में बवाल मच गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान के द्वारा आरटीओ बेतूल को बस क्रमांक टीएन 30 बीके 4466 का फिटनेस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा।जिसके उपरांत मामले की गम्भीरता को देखते हुए बैतूल आरटीओ ने बस का फिटनेस निरस्त कर दिया है, जिसकी पुष्टि नर्मदापुरम आरटीओ ने की है।आरटीओ नर्मदापुरम द्वारा उक्त बस दुर्घटना को गंभीरता से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी 2023 की सुबह करीब 10:00 बजे बैतूल से भोपाल जाने वाली विजय कंपनी की बस बस क्रमांक टीएन 30 बीके 4466 नर्मदापुरम से होकर भोपाल जाने के लिए निकली।उसी दरमियान नर्मदा ब्रिज के पास हनुमान मंदिर के सामने चलती बस का पिछला टायर फट गया, जिससे बस के अंदर का फर्ज उखड़ कर टायर की सीट के ऊपर बैठे हुए यात्री विशाल वर्मा 25 वर्ष निवासी इटारसी को लगा जो गंभीर रूप से घायल हुआ। इलाज के उपरांत फरियादी बस यात्री ने सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद बस चालक के विरुद्ध 279, 337 में मामला दर्ज कर बस को जप्त किया गया था। जिसके बाद यह मामला मीडिया की सुर्खियां बना। इस घटना को आरटीओ द्वारा गंभीरता से लिया गया। बस दुर्घटना में यह बात भी सामने आई है कि बस हुआ टायर रिमोल्ड होकर कमजोर होने से इस घटना का एक कारण हो सकता है। वह तो ईश्वर की गनीमत रही कि यदि चंद कदमों दूर नर्मदा ब्रिज पर बस का टायर फटता तो बडी दुघर्टना से इंकार नहीं किया जा सकता था। आरटीओ निशा चौहान का कहना रहा कि बसों में रिमोल्ड टायरों का उपयोग परिवहन नियमों के तहत नही किया जा सकता है, घटना की जानकारी मिलने पर संज्ञान लिया गया है। बैतूल आरटीओ द्वारा बस का फिटनेस निरस्त किया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

अरनिया कला में एक ही रात में चोरों ने दो ज्वैलर्स की दुकान व सुने मकान का ताला चटकाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d