• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिहोरा

सिहोरा जिला आंदोलन में कूंदी 11 ग्राम पंचायतें, दिया लिखित समर्थन

by Manish Gautam Chiefeditor
February 26, 2023
in सिहोरा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मऊगंज के जिला बनने की खबर से आंदोलनकारियों में हलचल

सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति को अब सिहोरा की ग्यारह ग्राम पंचायतों का भी साथ मिल गया है।अपने धरना प्रदर्शन के 73 वें रविवार समिति ने सिहोरा की ग्राम पंचायतों से समर्थन का आह्वान करते हुए एक बैठक बुलाई थी जिसमें इन ग्यारह ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने पहुँच अपना लिखित समर्थन दिया।वही आगामी 4 मार्च को रीवा के मऊगंज को प्रदेश का 73 वाँ जिला बनाए जाने की खबर सामने आने पर समिति ने चेतावनी दी कि प्रदेश में अब जब भी नया जिला बनेगा सिहोरा उसमें शामिल न रहा तो सरकार को इसके भयंकर परिणाम भोगने होंगे।

*इन ग्राम पंचायतों का मिला साथ:-*

लक्ष्य जिला सिहोरा के साथ
रमखिरिया,प्रतापपुर,जुनवानी,घाटसिमरिया,शैलवारा,
फनवानी, खभरा,पड़रिया कला,कुम्हि सतधारा,घुघरी कला,अगरिया सहित कुल ग्यारह ग्राम पंचायत के सरपंचों ने लिखित समर्थन देकर आश्वाशन दिया की वे सभी इस आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर लक्ष्य तक साथ चलेंगे

*नया जिला हो तो सिहोरा भी हो:-*

रविवार के समाचार पत्रों में रीवा के मऊगंज के प्रदेश के 53 वें जिले बनने की खबर की अटकलों के सामने आने पर समिति ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से सिहोरा जिला बनने को स्थगित रखना और लगातार नए जिले बनाते जाना सिहोरा का अपमान है।पिछले डेढ़ वर्ष से लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष जिला की बात रखी जा रही है पर शायद लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार हिंसक और अप्रिय स्थिति आने पर ही कुछ सुनने को राजी होगी।समिति ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि सिहोरा जिला की उपेक्षा पुनः की गई तो आने वाले प्रदर्शन उग्र होंगे।

अप्रैल को जंगी प्रदर्शन

समिति ने दावा किया कि आगामी 9 अप्रैल को सिहोरा,मझौली,ढीमरखेड़ा और बहोरीबंद के हजारों लोग अरुणाभ घोष स्टेडियम में एकत्र होंगे।जहाँ से आमसभा के बाद विशाल जंगी रैली निकाली जाएगी।

रविवार को आयोजित बैठक में डॉ संजीव बरकड़े सरपंच जानकी बाई, सुजीत कोरी,कपिल देव कोरी,शिवकुमार पटेल,विनय पटेल,मिथलेश बाई, प्रदीप चौबे,मोहन मिश्रा,मूलचंद चौधरी,मनीषा नंदलाल,अखिलेश बाई और आम आदमी पार्टी के संतोष वर्मा के साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

सिवनी मालवा में 1973 के सहपाठियों ने स्वर्ण जयंती मिलन समारोह आयोजित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.