गंजबासौदा:- स्थानीय श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैनमंदिर में 1008 भगवान चंद्रप्रभु स्वामी के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर मूलनायक भगवान की प्रतिमा पर महा मस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री अजितसागर जी महाराज, ऐलक श्री दयासागर जी महाराज, ऐलक श्री विवेकानंद सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में दिनांक 26 फरवरी दिन रविवार को अपराहन बेला में चंद्रप्रभु भगवान मोक्ष कल्याणक के अवसर पर मूलनायक भगवान का महा मस्तकाभिषेक स्वर्ण कलशो से किया गया। सर्वप्रथम मुनि श्री अजीत सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचनो के माध्यम से धर्म की गंगा प्रभाहित की । जिसका अमृत पान उपस्थित जन समुदाय ने किया । प्रवचनो के उपरांत बोली के माध्यम से प्रमुख पात्रों का चयन करके प्रभु के मस्तक पर अभिषेक एवं शांति धारा की गई। महा मस्तकाभिषेक के उपरांत भगवान का निर्माण लाडू चढ़ाया गया। आयोजन का कुशल निर्देशन ब्रह्मचारी राजेश भैया एवं ब्रह्मचारी मयूर भैया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री 1008 चंद्रप्रभु जिनालय मंदिर समिति द्वारा किया गया। उपरोक्त जानकारी मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अर्पित जैन द्वारा प्रदान की गई।