सीमा कैथवास की रिपोर्ट
ऑपरेशन मुस्कान में बुधनी पुलिस को मिली सफलता, अब्दुल्लागंज से आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने बलात्कार सहित पास्को एक्ट में भेजा जेल….
नर्मदापुरम/बुधनी । ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुधनी पुलिस को नाबालिग अपहर्ता को दस्तयाब करने में सफलता मिली है जिसको जोशीपुर का जेसीबी चालक ने शादी का झांसा देकर शहर से गायब हो गया था , जिसके बाद पुलिस ने संबंधित आरोपी को अब्दुल्लागंज से गिरफ्तार किया है और नाबालिक को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूरी घटना का खुलासा करते हुए बुधनी थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि थाना बुधनी अंतर्गत
दिनांक 29/01/23 को 16 वर्षीय अपहर्ता अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, सूचना पर थाना बुधनी में अपराध क्रमांक 38/ 23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। इस दौरान विवेचना साइबर सेल टीम की मदद से दिनांक 23/2/23 को अपहर्ता को अब्दुल्लागंज से दस्तयाब किया गया जिसके विवेचना के दौरान महिला अधिकारी द्वारा कथन लिए गए, जिसने अपने कथनो में अपहर्ता को बहला – फुसलाकर शादी का झांसा देकर ले जाना एवं शारीरिक संबंध बनाना बताया जो कि प्रकरण में धारा 366 , 376 भादवि एवं 5,6 पाक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपी रिंकू उईके को अब्दुल्लागंज से गिरफ्तार किया गया । जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
