• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शुक्रवार को करेली अंचल का भ्रमण किया

by Manish Gautam Chiefeditor
February 24, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर अंकित नेमा

नरसिंहपुर,  कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शुक्रवार को करेली अंचल का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांवबड़ा, अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बरमान, अमृत सरोवर खापा, पीएमजीएसवाय के अंतर्गत करेली- भुगवारा, सासबहू – भुगवारा व अम्हेटा- भुगवारा मार्ग की सड़कों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने करेली में राजस्व न्यायालय का भी निरीक्षण किया और वे अम्हेटा में आयोजित राजस्व चौपाल में शामिल हुई।

      करेली में तहसील कार्यालय में कलेक्टर ने नायब तहसीलदार के राजस्व न्यायालय का निरीक्षण किया। राजस्व न्यायालय में उन्होंने आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों, मुख्यमंत्री धारणाधिकार में शामिल प्रकरणों और विभिन्न अवधि से ल‍ंबित प्रकरणों, नामांतरण- बंटवारे आदि के प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बंटवारे के आदेश में नक्शा तरमीम होकर स्पष्ट रूप से बटांकन हो।

सुश्री बाफना ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करेली से भुगवारा मार्ग, भुगवारा से सासबहू मार्ग और भुगवारा से अम्हेटा मार्ग की सड़कों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये। सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री गुणवत्तायुक्त हो। निर्माण के दौरान साइड शोल्डर ठीक से बनाये जाये।

      अम्हेटा में आयोजित राजस्व चौपाल में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। कलेक्टर को अवगत कराया गया कि यहां नामांतरण, फौती एवं बंटवारे के 16 आवेदन आये हैं। कलेक्टर ने भू स्वामित्व योजना के हितग्राही से चर्चा की। उन्होंने भू– अधिकार पट्टा मिलने से होने वाले लाभ बताये। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन व विलोपित करने के कार्य की जानकारी ली। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति के बारे में जीआरएस ने बताया कि 1387 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। बुर्जगों एवं बच्चों के आधार अपडेशन के लिये शिविर भी आयोजित किये गये है।

इसके पश्चात ग्राम बीनेर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने अतिक्रमण से मुक्त कराई गई करीब 18 एकड़ शासकीय भूमि पर सामुदायिक पोषण वाटिका तैयार करने और डक पाण्ड बनाकर स्व- सहायता समूहों के माध्यम से मछली पालन करवाने के निर्देश दिये।

       कलेक्टर ने ग्राम खापा में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने सरोवर की बंड चौड़ी रखने के निर्देश दिये। यहां गैबियन स्ट्रक्चर, कंटूर ट्रेंच, लूज बोल्डर डैम बनाये गये है। उक्त भूमि पर कलेक्टर ने मियावाकी प्लांटेशन करवाने के निर्देश दिये। स्व- सहायता समूहों द्वारा यहां मछली पालन के लिए हामी भरी।

      सुश्री बाफना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमगांवबड़ा में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां संस्थागत प्रसव के बारे में पूछा।  कलेक्टर ने यहां लेबर रूम एवं ओपीडी का भी जायजा लिया। दवा वितरण केंद्र में उपलब्ध दवाईयों की जानकारी भी ली।

       इसके बाद कलेक्टर ने बरमान में जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने शयन कक्ष, भोजन कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का मुआयना किया। उन्होंने छात्रावास भवन की मरम्मत करवाने के निर्देश ‍दिये। उन्होंने कहा कि छात्रावास अधीक्षक छात्रावास में ही रहें। उन्होंने छात्रावास की सीटें भरे होने की जानकारी ली। इस 50 सीटर छात्रावास में 20 बच्चे वर्तमान में रह रहे है। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने निर्देश दिये कि बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

हिंदू लड़की को लेकर भागा मुस्लिम युवक परिवार वालों का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d