हरिशंकर बेन
एक बार फिर समस्त जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने अपने हक के लिए मैदान मैं उतरेगी,आखिर सरकार कब तक चुप बैठेगी,हमारी जंग यू ही जारी रहेगी,,।
आपको बता दें कि
आशा एवं उषा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन व हड़ताल के माध्यम समय समय पर शासन से मांग करती चली आ रही है।
जहां एक ओर सरकार नारी शक्ति व नारी अधिकार को प्रोत्साहन दे रही है तो वही आशा एवं उषा कार्यकर्ताओं की मांगों पर आज तक गौर तक नहीं किया गया।
जिसको लेकर जिले की समस्त आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताए अपने हक एवं अधिकार की मांग करने के लिए 27 फरवरी, सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।
जिसकी जानकारी आज रीठी ब्लाक खंड चिकित्सा अधिकारी को तहसील क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से दी गई।
एमपी न्यूज़ कास्ट संवाददाता हरिशंकर बेन
