सीमा कैथवास की रिपोर्ट
सिवनी मालवा । नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के एक रिटायर्ड सैनिक भागीरथ प्रसाद यदुवंशी ग्राम बावरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भूमरकर पर 3 करोड़ से अधिक रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। भागीरथ प्रसाद यदुवंशी ने 7 फरवरी 2023 को जिला नर्मदापुरम कलेक्टर से जन सुनवाई के दौरान आरोपों की विस्तृत जानकारी कलेक्टर को दी है एवं लिखित शिकायत की है कि विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच हो । भागीरथ प्रसाद एक आरटीआई कार्यकर्ता है एवं रिटायर्ड सैनिक है उन्होंने बताया कि सीईओ का भोपाल में एक मकान ,डोलरिया में एक वेयरहाउस एवं पिपरिया रोड पर एक पेट्रोल पंप अपने रिश्तेदारों के नाम किया है जो अपने कार्यकाल के दौरान क्रय किया है।
कोरोना काल में नियम विरुद्ध सामग्री क्रय की गई ,मनरेगा योजना में मशीनों से काम करवा कर फर्जी मजदूरों के नाम से राशि आहरण की गई इससे राज्य शासन को करोड़ों का चूना लगा। इसी तरह ग्राम झाडबीड़ा को शहरी क्षेत्र में दिखाकर कार्य के लिए एजेंसी बनाकर लाखों का गबन किया गया । इसी तरह नाव घाटों पर सन 2019 एवं 2021 में जहां 10% अधिक की बोली लगाई जानी थी वही कम दर पर ठेके देकर लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हुआ, नाव घाट बावरी लुचगांव ,रामगढ़ ठेकों की जानकारी की जांच करवाई जा सकती है उसमें अनियमितताएं पाई गई हैं। भागीरथ यदुवंशी ने शिकायत में कलेक्टर से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है । कलेक्टर नर्मदापुरम से जनसुनवाई में दिनांक 7 फरवरी 2023 , क्रमांक 230207122045 , वही जनपद पंचायत सीईओ ने आरोपों को निराधार बताया है। फिलहाल भ्रष्टाचार का मामला गरमाया है।
