सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में सोमवार 27 फरवरी 2023 को
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं म.प्र. राज्य युवा नीति के संदर्भ में संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री म.प्र. शासन भोपाल होगें। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दिनॉक 23.02.2023 को जिले के अग्रणी महाविद्यालय में नर्मदापुरम संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें नर्मदापुरम जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं बैतूल तथा हरदा जिले के अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए। बैठक में अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने बताया कि नर्मदापुरम नगर में स्थित महाविद्यालयों के लगभग 1000 छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे तथा नर्मदापुरम संभाग के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति नोडल अधिकारी शामिल होंगे।
अतिरिक्त संचालक डॉ. मथुरा प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, ऑनलाईन एवं डिजीटल अध्ययन सुविधाएँ तथा परीक्षा पद्धति एवं मूल्यांकन पर भोपाल से उपस्थित होने वाले विषय विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं म.प्र. राज्य युवा नीति विषय पर छात्र – छात्राओं के साथ संवाद भी किया जायेगा।शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ. एन. चौबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा म.प्र. हिन्दी ग्रंथ अकादमी के माध्यम से पुस्तक लिखने वाले लेखकों का भी सम्मान किया जायेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी माननीय मंत्री जी द्वारा किया जायेगा।उक्त बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य श्री आर. के. तिवारी, डॉ. संगीता बेले, डॉ. आर एस मेहरा, डॉ. राकेश मेहता, डॉ. एस. शेखर, डॉ. उमेश आदि उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. श्रीकांत दुबे, डॉ. अरूण सिकरवार, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. कैलाश डोंगरे एवं डॉ. चन्द्रशेखर राज उपस्थित रहे।
