हसेरन ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना के तहत पैंतीस नव युगल जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थामा।मौजूद कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत तिर्वा भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष भरत पाल सिंह ने शुभ आशीर्वाद देकर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के बतौर उपस्थित नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों का माल्यार्पण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र शाक्य नेपगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। खंड विकास अधिकारी ने जय किशन दोहरे ने उपस्थित लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में ३४जोडे हिंदू धर्म की रस्म रिवाज से एक जोड़ा मुस्लिम समाज से था। कार्यक्रम में जोड़ो के परिजनों के अलावा कंसुआ प्रधान सर्वेश शाक्य हसेरन प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य करना राजपुर प्रधान प्रतिनिधि ब्रह्मानंद कठेरिया सहित सभी प्रधान ब्लॉक का स्टाफ मौजूद रहा।

