कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने जल जीवन मिशन के कार्यों में कोताही बरतने वाले विजयराघवगढ़ में पदस्थ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री दिनेश इनवाती को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जारी कारण बताओ नोटिस में कलेक्टर श्री प्रसाद के हरदुआ और देवरी मझगवां के जल जीवन मिशन के कार्यों के निरीक्षण के बाद तकनीकी जांच हेतु गठित दल द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में इंगित कमियों पर श्री प्रसाद ने उपयंत्री श्री इनवाती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें पानी की टंकी की सीढि़यों के वेस्ट स्लैब की मोटाई निर्धारित 130 एस.एम. से कम करीब 90 एस.एम. औसत मोटाई पाई गई, जिसमें चढ़ने पर कंपन होता है। जो असुरक्षित है। जिसे तोड़कर पुनः बनाया जाना उचित होगा। साथ ही रनिंग एवं शेष निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। आर.सी.सी. टंकी के निचले सतह पर स्लेब में हनीकोम्ब एवं क्रेक्स पाये गये जिसे सुधार कराना आवश्यक है।
जारी आदेश में टंकी के कॉलम सर्कुलर 400 मिमी नाप में सही पाये जाने, निर्माण कार्य के पूर्व कराये गये एसबीसी टेस्ट, टंकी का आर.सी. कॉलम एम-25 एवं टंकी स्लेम एम-30 का डिजाईन किये जाने, जिसकी ड्राइंग डिजाईन, कांक्रीट ग्रेड की मिक्स डिजाईन एवं निर्माण कार्य के दौरान क्वालिटी कंट्रोल टेस्ट रिजल्ट विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने तथा पूरी टंकी का नॉन डिस्ट्रेक्टिव टेस्ट जैसे-अल्ट्रासोनिक पल्स वेलोसिटी टेस्ट, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से कराये जाने का उल्लेख करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

