कलेक्टर श्री प्रसाद का क्विज के माध्यम से फाइलेरिया के प्रति कटनीवासियों को जागरूक करने का अभिनव नवाचार
कटनी( 24 फरवरी) – फाइलेरिया (हाथीपांव) की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता मे आज शुक्रवार की शाम 5 बजे तक भाग लिया जा सकेगा। क्विज प्रतियोगिता का परिणाम आज शुक्रवार की शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभाकक्ष में घोषित किया जाएगा।
फाइलेरिया (हाथी पांव) की बीमारी के प्रति जागरूकता अभियान में जिले के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने फाइलेरिया से संबंधित रोचक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा अभिनव नवाचार किया गया है। करीब 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वाली
इस प्रतियोगिता को काफी आकर्षक, ज्ञानवर्धक और रोचक बनाया गया है।
क्विज प्रतियोगिता मे केवल कटनी जिले के ही नागरिक भाग ले सकते है। क्विज का विस्तृत विवरण ीजजचेरूध्ध्चतंहंजपांजदपण्बवउ पर प्रदर्शित किया गया है। क्विज प्रतियोगिता में आज शाम 5 बजे तक भाग लिया जा सकेगा। जबकि क्विज प्रतियोगिता का परिणाम आज शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित नवीन सभाकक्ष में घोषित किया जाएगा। इस दौरान नागरिकगण सहित मीडिया के प्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी- कर्मचारी सभी लोग उपस्थित रह सकते है।
क्विज प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार राशि 10 हजार रुपये, द्वितीय 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को 3 हजार रुपये तथा चौथे स्थान के लिए इनाम राशि 2 हजार रुपये निर्धारित है। इसके अलावा 500 रुपये के 50 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किये जायेगें। सम्मिलित रूप से क्विज प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 50 हजार रुपये है।
फाइलेरिया क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने के अंतिम 3 घंटे शेष
लिंक PragatiKatni.com* पर या क्यूआर कोड स्कैन कर हो सकते हैं शामिल
…..तो देर किस बात की
फाइलेरिया की क्विज में शामिल होकर जीतें 50 हजार के इनाम
क्या पता आप हों पहले स्थान के विजेता… इसलिए क्विज में भाग जरूर लें
हां…आप बन सकते हैं इनाम के हकदार
आज शाम 5 बजे तक क्विज में ले सकेंगे भाग
परिणाम की घोषणा शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट के नए सभाकक्ष में होगी*
50 हजार के* बंपर इनाम के लिए अभी आजमायें अपना भाग्य”
क्विज में शामिल होना बहुत आसान
कटनी के सभी नागरिक और हां शासकीय अधिकारी और कर्मचारी भी ले सकते हैं क्विज में भाग
