सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । क्षेत्रीय परिवहन निशा चौहान के नेतृत्व में सड़कों पर बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स चुकाए दौड़ रही बसों को सहित यात्री ऑटो वाहनों की सघन अभियान निरंतर जारी है। नरेंद्र जिले भर में सड़क पर दौड़ रहे वाहनों का चेकिंग अभियान जारी है जिसमें कई बसें बिना फट फिटनेस परमिट के बिना परमिट और टैक्स चुकाए दौड़ रही बसें पकड़ी हैं। अब यात्री ऑटो का सघन जांच अभियान चलाया गया है, जिसमे बिना परमिट सड़क पर दौड़ रहे ऑटो को आरटीओ ने पकड़कर जप्त किया है। आज गुरुवार को WP 8/2013 के तहत माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आरटीओ निशा चौहान के नेतृत्व में नर्मदापुरम जिले की विभिन्न मार्गो पर ऑटो रिक्शा के परमिट, फिटनेस चेक किए गए। टीम द्वारा 55 ऑटो की जांच की गई , जिसमे 10 ऑटो रिक्शा बिना परमिट सड़को पर चलते पाए गए। जिन्हें जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया गया। आरटीओ श्रीमती चौहान ने बताया की उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बिना परमिट वाले ऑटो रिक्शा पर जिले भर में कार्यवाही जारी रहेगी।जांच दल में बाबू विजय श्रीवास्तव, सुनील मुदगल, गोलू पटेल, उदयभान, शामिल रहे।
