• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

नर्मदा कॉरिडोर अंतर्गत एक घाट दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से बनाया जाए : आयुक्त निःशक्तजन श्री रजक

by Manish Gautam Chiefeditor
February 23, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सीमा कैथवास की रिपोर्ट

जर्जर छात्रावासों को शीघ्र स्थानांतरित करने की कार्यवाही की जाए

नर्मदापुरम । गुरुवार को आयुक्त निःशक्तजन म.प्र. भोपाल श्री संदीप रजक की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस एस रावत, उपसंचालक सामाजिक न्याय, सीएमएचओ, जिला परिवहन अधिकारी, परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, प्रतिभूति कागज कारखाना, आर.टी.ओ. विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र, एम.आर.सी. कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग एवं संभागीय यंत्री लो.नि.वि. नर्मदापुरम के अधिकारी / कर्मचारी सम्मिलित हुए। आयुक्त श्री संदीप रजक द्वारा निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित नर्मदा कॉरिडोर अंतर्गत एक घाट दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से बनाया जाए जिसमें प्रतिभूति कागज कारखाना (एस.पी.एम.) के सी. एस. आर. फंड से सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि जिले में मानसिक मंद दिव्यांगजनों को शत प्रतिशत पात्रता के आधार पर लीगल गार्जियनशिप के प्रकरण तैयार कराये जाए। जिला चिकित्सालय में बेरा टेस्ट के लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया। श्री रजक ने शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित सी. डब्ल्य. एस. एन. छात्रावास नर्मदापुरम का भवन अत्यंत जर्जर होने के कारण किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किये जाने के लिए डी.पी.सी. को निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र नर्मदापुरम में रिक्त पदों की पूर्ति योग्यताधारी उम्मीदवार से किया जाए। दिव्यांगजनों द्वारा यूडीआईडी अथवा दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाये जाने पर बस किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदाय की जा रही है अथवा नहीं। परिवहन विभाग इसकी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी शासकीय निर्माणाधीन भवनों में दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित रैम्प बनाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये गये। श्री रजक द्वारा सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अंत में दिव्यांगजनों को शासन की समस्त योजनाओं का पात्रता के आधार पर शत प्रतिशत लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये।

इटारसी थाने का निरीक्षण-

आयुक्त श्री रजक द्वारा एस.डी.एम. एवं थाना प्रभारी इटारसी के साथ इटारसी थाने का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन अत्यंत पुराना पाया गया, इस हेतु एक माह में डीपीआर बनाकर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी इटारसी को थाने में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं रैलिंग लगवाने के निर्देश दिये गये। साथ ही मूक बधिर तथा दृष्टिबाधित दिव्यांगों के विरुद्ध हुए अपराधों की जानकारी ली जाकर उनके लिए इन्टरप्रिटर की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बड़वारा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 71 कन्याओं का विवाह संपन्न शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह कलेक्टर अवि प्रसाद ने नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d