सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। राष्ट्रीय महिला जागृति नर्मदापुरम मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने वार्ड क्रमॉंक 29 की आंगनवॉडी में 6 माह के बच्चे को साबूदाने की खीर खिलाकर की पासनी एंव पोषण आहार के पैकिट भी वितरित किए एंव कई गिफ्ट भी बच्चें को दिये ,ताकि बच्चे का मानसिक एंव शारीरिक विकास अच्छे से हो से। इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को चिप्स के पैकिट एंव बिस्कुट भी वितरित किए। इस आयोजन में नीरजा फौजदार ,सचिव जयंती जैन , उपाध्यक्ष शारदा जैन ,उपाध्यक्ष रेखा गोयल ,उपस्थित रही। आंगनवाड़ी संयोजिका मंजू यादव, सहायिका चित्रा यादव एंव बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नीरजा फौजदार का एंव उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
