सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा ग्राम जासलपुर सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हो गया है कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर इरा वर्मा ने जानकारी दी कि आज द्वितीय दिवस की में स्वयंसेवकों ने गांव में प्रभात फेरी निकाली और योग कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत गाए गए ।तत्पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत शिविर में साफ सफाई एवं बौद्धिक चर्चा कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें नर्मदा कालेज की डॉ विनीता अवस्थी, डॉ ममता गर्ग एवं डॉ सविता गुप्ता के सानिध्य में स्वयंसेवकों ने चरित्र निर्माण एवं अनुशासन में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका के विषय पर अपने विचार रखें ।उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, दृढ़ निश्चय और समय प्रबंधन जैसे मूल मंत्रो को अपनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। डॉक्टर सुनील दिवाकर के अनुसार आज एन एस एस के जिला संगठक डॉ डी एस खत्री द्वारा विशेष शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों से संवाद और जिज्ञासाओं का समाधान किया । ‘बी’ तथा ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई।स्वयंसेवकों द्वारा खेलकूद की गतिविधियों संचालित की गई।
