कटनी मध्यप्रदेश शासन की आमजन से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मिले इसी मूल उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही विकास यात्रा गुरुवार को हाउसिंग बोर्ड तिराहे से विधायक संदीप जkयसवाल महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने माधव नगर उप कार्यालय पीएम दाल मिल गुरुद्वारा मार्ग चावला चौक से पुत्री शाला होते हुए कुम्हार मोहल्ला माधव नगर बाजार क्षेत्र भ्रमण करने के पश्चात 5 वार्डों में पहुंची।
यात्रा का बग्ला लाइन बाबा नारायण शाह वार्ड में एमआईसी सदस्य श्री मति सुमन राजू मखीजा के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत कर सड़क पानी सफाई की मूलभूत समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को स्थानीय जनों ने अवगत कराया जिनका अविलंब निदान करने विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया। बाबा नारायण शाह वार्ड पहुंची यात्रा में पार्षद श्याम पंजवानी के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा मूलभूत समस्याओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने नाली सफाई ट्यूबवेल का इंतजाम काली माता मंदिर के समीप तो वही संतकंवरराम
मंदिर के पीछे नालियों का निर्माण कर पेयजल संकट का निदान करने जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियो को निर्देशित किया गया। शासकीय कन्या शाला के सामने लाड़ली लक्ष्मी योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ पत्र वितरण किए गए इस दौरान एमआईसी सदस्य सर्वश्री संतोष शुक्ला श्रीमती सुमन राजू मखीजा श्रीमती बीना बैनर्जी पार्षद श्याम पंजवानी गोविंद चावला राजेश भास्कर सुरेंद्र गुप्ता सहित समाजसेवी अश्वनी गौतम महेश शुक्ला बागीस आनंद एवं देव तुल्य जनता जनार्दन की उपस्थिति रही
