सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । स्थानीय नेहरू पार्क में अखिल भारतीय सद्भावना संगठन द्वारा संत गाडगे जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई ।इस अवसर पर उपस्थित हुए संगठन के संरक्षक केएस राजपूत , अध्यक्ष अरुण दीक्षित के साथ ही अशोक दीबोलिया, केके शर्मा, डॉक्टर सुरेंद्र जीत सिंह, लल्ला सोनी ,राकेश शर्मा ,संजय दुबे, रामेश्वर पटेल, महेंद्र तिवारी, मोहम्मद आदिल, मधु गौर ,जेपी मालवीय ,प्रदीप मांझी, जय बाला निगम ,दीप्ति दुबे के साथ ही काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित हुए। संस्था द्वारा हरियाणा में 5000 किलोमीटर की दौड़ में शासकीय कर्मचारी केएन त्रिपाठी एवं रघुवंशी को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला एंबेसडर डॉक्टर मयंक तोमर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण दीक्षित ने बताया कि दिनांक 7 मार्च को होली मिलन समारोह के साथ ही स्नेह भोज का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया।
