सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम। जिला स्तरीय 02 दिवसीय ओलम्यिाड प्रतियोगिता के प्रथम दिवस गुरुवार को शास. एसएनजी उमावि नर्मदापुरम एवं शास. कन्या उमावि नर्मदापुरम में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता हेतु जिले के समस्त 48 जन शिक्षा केन्द्रों से प्रथम दिवस में कुल 771 बच्चों में से 693 बच्चो ने उपस्थिति दी व शेष 78 बच्चे अनुपस्थित रहे, इस तरह कुल 90 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहें। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के संचालक धनराजू एस ने सी.ई.ओ. जिला पंचायत नर्मदापुरम सोजान सिंह रावत के साथ निरीक्षण कर जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम दिवस मे प्राथमिक स्तर के बच्चों का अंग्रेजी विषय का एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों का प्रश्नमंच एवं हिन्दी विषय की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। ज्ञातव्य हो कि पूर्व में जनपद शिक्षा केन्द्र स्तर पर आयोजित परीक्षा में चयनित बच्चे ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे शामिल हो सके है।
