देवरी कलां।।भारतीय जनता पार्टी देवरी मंडल की कार्यसमिति की कामकाजी बैठक का आयोजन मंडल प्रभारी एवं जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे की उपस्थिति में हुआ जिसके विषय प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का प्रत्येक बूथ पर प्रदर्शन, शक्ति केंद्रों का सशक्तिकरण एवं मंडल विस्तार हेतु प्रकोष्ठों के संयोजक पद की घोषणा इत्यादि रहे. जिसके अंतर्गत रामशंकर चौरसिया को व्यापारी प्रकोष्ठ और गौरव गोविंद मोदी को आर्थिक प्रकोष्ठ का दायित्व गमछा पहनाकर सौंपा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन द्वारा, मंच संचालन महामंत्री सुनील प्रजापति द्वारा एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक हेमंत साहू, प्रीतम सिंह राजपूत, सुधीर बजाज, मंडल उपाध्यक्ष दामोदर लोधी, मंडल उपाध्यक्ष तेजराम पटेल, मंडल मंत्री रामाधार सेन, मंडल मंत्री परशुराम साहू, सीताराम साहू, गणेश पटेल, कोशलेंद्र चाचोंदिया, नितिन साहू, कृष्णकांत लखेरा, प्रमोद लोधी, सतीश मिश्रा, रिंकू पाठक, आशीष पटेरिया,भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहे।