• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

महिलाओं के निशुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं से रूबरू हुईं कलेक्टर प्रशिक्षुओं का बढ़ाया हौसला जिला प्रशासन की अभिनव पहल

by Manish Gautam Chiefeditor
February 22, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चलाये जा रहे निशुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान- आईटीआई नरसिंहपुर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना महिला प्रशिक्षुओं से रूबरू हुईं और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सुश्री बाफना ने कहा कि महिलायें ड्रायविंग सीखकर इसे अपने एक हुनर के रूप में विकसित करें। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास ही बढ़ेगा, बल्कि वे आत्मनिर्भर भी हो सकेंगी। ड्राइविंग सीखने के बाद भविष्य में क्या- क्या अवसर या संभावनायें हैं, इस पर भी कलेक्टर ने महिला प्रशिक्षुओं से चर्चा की।

कलेक्टर ने प्रशिक्षण में शामिल उड़ान कोचिंग एवं आईटीआई की छात्राओं से उनके आगे के कैरियर, प्रतियोगी परीक्षाओं आदि के बारे में चर्चा कर सफलता के लिए उपयोगी टिप्स दिये। उन्होंने पीएससी एवं यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा और जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री प्रभात कनौजे ने प्रशिक्षुओं को ड्रायविंग सीखने के बाद भविष्य के विभिन्न अवसरों के बारे में बताया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की अभिनव पहल के अंतर्गत एनटीपीसी के वित्तपोषण से जिला परिवहन कार्यालय एवं शासकीय आईटीआई नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए निशुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण 10 फरवरी से दिया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को ड्रायविंग के लिए निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण के पश्चात महिलाओं को समापन कार्यक्रम में आईटीआई नरसिंहपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं परिवहन विभाग द्वारा ड्रायविंग लाइसेंस प्रदान किये जायेंगे। प्रशिक्षण के पहले बैच में 40 महिला प्रशिक्षुओं को शामिल किया गया है।
नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

देवरी कलां।।भारतीय जनता पार्टी देवरी मंडल की कार्यसमिति बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d