भागवत कथा के समापन पर कन्या भोज भंडारा का आयोजन
सिलौंडी : सिलौंडी के प्रसिद्ध बाला जी मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है जिसमें
विगत दिवस भगवान कृष्ण सुदामा की कथा को सुनाया ।
कथावाचक पंडित श्री संयोग शास्त्री जी सिलौंडी वालों ने आज
भगवान कृष्ण सुदामा की की कथा को सुनाया ।
भगवान श्री कृष्ण सुदामा बचपन में गुरुकुल में साथ में पढ़े थे । दोनों में अच्छी मित्रता थी । अनेक वर्ष बाद जब पत्नी सुशीला के बार बार कहने पर सुदामा जी भगवान कृष्ण से मिलने तो भगवान श्री कृष्णा उनके पैर आँसू से धोते है । उनका बहुत बहुत अच्छा स्वागत कर उनको बिना मांगे ही धन धान्य से घर भर देते है उनके सभी दुखों का हरण उनको तीनो का राज प्रदान करते है । आज भागवत कथा के समापन पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारा होगा ।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय ,
सिलौंडी सरपंच पंचो संतोष कुमार ,उपसरपंच राहुल राय ,मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशान्त राय ने कथावाचक का सम्मान कर आशीर्वाद लिया है ।
मुख्य श्रोता भगवान का पूजन अर्चन करते है ।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ प्रकाश शिवचरण राय ,पंच पुष्पा बालमुकुंद चौबे , पंच साक्षी राहुल राय ,समाजसेवी सौरभ राय मोनू भाई , पंच राजेश राय , भाजपा सोशल मीडिया दुर्गेश रजक ,
शिवम अवस्थी ,सोनल मिश्रा ,रामा पाल ,
,रामनाथ साहु ,सौरभ मिश्रा ,आनंद राय , बाबु लाल शर्मा ,अंकित मिश्रा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे है ।
