रीठी हरिशंकर
विवाह को सफल बनाने के लिए एक लम्बे समय के साथ काफी पैसों की भी आवश्यकता होती हैं । लेकिन गरीबों के लिए इतना फण्ड अरेंज कर पाना मुश्किल होता हैं. ऐसे लोगों की मदद के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना की घोषणा की हैं. इसमें भाग लेने वाले परिवारों को 51हजार रूपए की सहायता भी प्रदान की जाती है।
ताकि परिणय सूत्र में बनने वाले दंपत्ति अपना दांपत्य जीवन खुशहाल बना सके ।
जिस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 22फरवरी को कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मोहास के शिव पार्वती मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 11 जोड़े परिणय सूत्र मैं बंधे ।
मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष पंडित अर्पित अनुरोध अवस्थी रहे ।
तथा सभी जोड़ो को जनपद अध्यक्ष एव मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा के द्वारा राशि ,उपहार स्वरूप भेंट की गई ।
आपको बता दे कि कन्या विवाह और निकाह योजना में 13 जोड़ों का पंजीयन किया गया था जिनमें 2 जोड़े अनुपस्थित रहने से 11 जोड़े ही विवाह सम्मेलन में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया ।
एमपी न्यूज़ कास्ट संवाददाता हरिशंकर बेन
