mpnewscast
कटनी 22 फरवरी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लक्ष्य के विरुद्ध आवास पूर्णता का प्रतिशत न्यून होने एवं तृतीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के आवास अपूर्ण होने, भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने के कारण जिला पंचायत के सीईओ शिविर गेमावत ने जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत शाहपुर के सचिव सुशील श्रीवास्तव, पडुआ की सचिव श्रीमती प्रियंका मिश्रा एवं पोंसरा के सचिव विनोद नायक तथा ग्राम पंचायत शाहपुर के ग्राम रोजगार सहायक अश्वनी गौतम, पड़वा के ग्राम रोजगार सहायक कंधी पटेल एवं पोंसरा के ग्राम रोजगार सहायक नसीम खान को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में सूचना पत्र का प्रतिवाद समक्ष में तीन दिवस के अंदर लक्ष्य की पूर्ति करते हुए अद्यतन प्रगति के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। सीईओ श्री गेमावत ने जारी नोटिस में निर्धारित समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा संतोषप्रद नहीं होने की दशा में सचिवों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्ध संविदा समाप्त की कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने का उल्लेख किया है।
