कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जनसुनवाई (स्थानीय समाधान) की समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से किया गया। समीक्षा में रैडमली तौर पर 143 शिकायतों का चयन किया गया, जिसमें 72 शिकायतें संतुष्टि से बंद, 04 मांग क्लोजर तथा 67 शिकायतें लंबित रही लंबित शिकायतों का अंतिम चयन कर शिकायतकर्ता एवं विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान राजस्व विभाग की रिकार्ड सुधार संबंधित शिकायत में शिकायतकर्ता को जारी आदेश के विरूद्ध पुनविर्चार हेतु कलेक्टर न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किये जाने की समझाईश दी गई। असंगठित कर्मकार मंडल की शिकायत में संतु एवं लाल की 02 लंबित शिकायत को विशेष निगरानी में रखते हुये 01 सप्ताह में सीईओ जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ को निराकरण कराये जाने निर्देश दिये गये।
नगर निगम की अतिक्रमण संबंधी कुछ शिकायतों में जवाब दर्ज न करने पर संबंधित को कारण बताओ सूचना पत्र एवं सीएमहेल्पलाईन की लंबित शिकायतों में आयुक्त नगर निगम स्वयं समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये गये। मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन की धान भुगतान संबंधी छोटे लाल साहू की शिकायत को विशेष निगरानी में रखते हुये आयुक्त सहकारिता तथा जिला प्रबंधक नान को बेची गई धान की राशि बैंक में पूर्ण प्रेषित न किये जाने के संबंध में निराकरण कराये जाने निर्देश दिये गये। उर्जा विभाग के बिजली बिल संबंधी ललित गौतम की शिकायत को विशेष निगरानी में रखते हुये अधीक्षण यंत्री उर्जा विभाग को किश्त के माध्यम से बिल का भुगतान एवं गलत जारी बिल के संबंध में कितनी छूट दी गई है, के संबंध में निराकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
मंगलवार को जनसुनवाई एवं स्थानीय समाधान की सुनवाई कलेक्टर कटनी द्वारा की गई साथ ही जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिले के विभागो एवं कार्यालयों के 149 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें से 11 आवेदनों को विशेष निगरानी (डीसीसीसी) में रखते हुये संबंधित विभाग से निराकरण कराये जाने के निर्देश जिला प्रबंधक लोक सेवा कटनी को दिये गये।
