सीमा कैथवास की रिपोर्ट
नर्मदापुरम । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान द्वारा सड़कों पर दौड़ती बसों की का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पिछले दिनों आरटीओ द्वारा बस ऑपरेटर्स के साथ बैठक कर हिदायत दी गई थी कि बसों का संचालन दिशा निर्देशों के तहत किया जाए अथवा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिसके तहत मंगलवार को आरटीओ श्रीमती चौहान द्वारा बसों की आकस्मिक जॉच की गई। इस दौरान शुभम ट्रैवल्स की पिपरिया से होशंगाबाद आ रही यात्री बस क्रमांक एमपी 05 पी 0414 को रोककर जॉच की गई। जिसमे उक्त बस पर एक लाख 12 हज़ार का टैक्स बकाया पाया गया। जिसके बाद उक्त बस को जप्त करके कार्यालय में खड़ी किया गया। इसी प्रकार अन्य कार्यवाही में 4 बसों पर किराया सूची नही होने,वाहन चालक बिना वर्दी में पाए जाने तथा बसों में ओवरलोडिंग
होने पर 4 हजार का चालान किया गया। आरटीओ निशा चौहान ने बताया कि बस संचालकों के साथ 15 दिवस पूर्व ली गई थी। बैठक में दिए गए निर्देश के अनुसार अब फील्ड पर निर्धारित बिंदुओं के अनुसार जांच की जा रही है तथा नियम से न चलने पर चलानी कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में आरटीओ निशा चौहान के साथ उदय भान, सुनील मुदगल, गोलू पटेल,राकेश चौरे शामिल रहे।
